फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में मरीज से छेड़छाड़, हुआ हंगामा

Sun, 04 Jan 2015 10:15 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला अस्पताल में शनिवार को छेड़छाड़ की घटना को लेकर हंगामा हो गया। हंगामे की सूचना पर पुलिस और सीएमओ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


सीएमओ सीएमएस ने बीच-बचाव कर मामले को रफा-दफा कर दिया। हालांकि सीएमएस का कहना है कि छेड़छाड़ का मामला नहीं था, जांच में देर होने की वजह से महिला ने हंगामा कर दिया था।

शनिवार की सुबह महिला अस्पताल में कैला भट्टा से ब्लड टेस्ट कराने आई एक महिला ने लैब असिस्टेंट पर छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया, जिसकी वजह से हंगामा होने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामे के बाद मौकेपर पुलिस और सीएमओ पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत करके मामले को शांत कराया। हालांकि अन्य स्टाफ का कहना है कि वह महिला इससे पहले लैब टेक्नीशियन के साथ बाइक पर घूमते देखी गई थी लेकिन परिजनों के देख लेने के बाद टेक्नीशियन पर झूठा आरोप लगा दिया।

सीएमओ डा.अजेय अग्रवाल ने बताया कि महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था लेकिन बाद में दोनों में सुलह हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें