फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की रोने की आवाज सुन जागे पड़ोसी, घर का नजारा देख दहल गया लोगों का दिल

Tue, 23 May 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

सार

कमरे में पंखे से फांसी लगाकर महिला ने की आत्महत्या 
-नींद से जागने पर बेटी ने मां को लटका देखा तो वह मां से लिपट खूब रोई
-दंपति के बीच झगड़ा भी हुआ था
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-37 में सर्वेंट क्वार्टर में महिला का शव पंखे से लटका मिला। बेटी जब जागी तो उसकी नजर मां पर पड़ी। बेटी की रोने की आवाज सुनकर पति और पड़ोसी जाग गए। घटना की सूचना पर पहुंची सेक्टर-39 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि रविवार रात पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, जयंती (29) बिहार के भोजपुर जिले की रहने वाली थी। वह सेक्टर-37 के एक मकान में नौकरानी का काम करती थी।

वह घर के सर्वेंट क्वार्टर में अपने दो बेटी और पति के साथ रहती थीं। रविवार रात को जयंती का अपने पति से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़े के बाद दोनों सो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां से लिपटकर रोने लगी बेटी

- फोटो : demo pic
पुलिस के मुताबिक रात 1 बजे जब बड़ी बेटी जगी तो उसने देखा कि उसकी मां का शव पंखे से लटका हुआ था। मां को इस हालत में लटका देख उसकी चीख निकल गई। वह मां से लिपटकर रोने लगी।

चीख पुकार सुनकर पति और पड़ोसी जाग गए। पति ने मकान मालिक को घटना के बारे में जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस संबंध में सेक्टर-39 पुलिस का कहना है कि महिला ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें