फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताबीज लेने महिला को अकेले बुलाया, व्यायाम सिखाने के बहाने किया रेप

Thu, 23 Jun 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महिला घर बसाने के लिए जादू-टोना का दावा करने वाले तांत्रिक के पास गई। तांत्रिक ने झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर मियांवली थाना पुलिस ने तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


आरोपी लोगों से मर्दानी ताकत बढ़ाने के नाम पर भी धोखाधड़ी करता था। पश्चिमी जिला डीसीपी पुष्पेंद्र कुमार के अनुसार, मियांवली थाना इलाके में 20 जून शाम सवा पांच बजे महिला के साथ दुष्कर्म होने की सूचना आई थी।

इसी तरह की दूसरी सूचना राजौरी गार्डन थाना इलाके में आई थी। जांच में पुलिस को पता लगा कि महिला के साथ मियांवली थाना इलाके में दुष्कर्म हुआ है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसके पति का दूसरी महिला से संबंध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मर्दाना ताकत बढ़ाने बेचता था साधारण तेल

- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
इस कारण उसके घर में आए दिन झगड़ा होता था। अपनी ननद की सलाह पर वह 19 जून को ज्वालापुरी स्थित एक तांत्रिक के पास गई। तांत्रिक ने उससे 2500 रुपये ले लिए और अगले दिन ताबीज लेने अकेले बुलाया।

अगले दिन जब वह अकेली गई तो आरोपी ने कुछ व्यायाम सिखाने के नाम पर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने राजौरी गार्डन स्थित ननद के घर जाकर पूरी बात बताई और पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने आरोपी तांत्रिक शोहेब आलम(50) को गिरफ्तार कर लिया। वह खुद को तांत्रिक बताता था और मर्दाना ताकत बढ़ाने व जादू दिखाने के लिए साधारण तेल, नमक और चीनी बेचता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें