फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने सेल्फी लेने से मना किया तो मनचलों ने पूरे परिवार को लाठी-डंडों से पीटा

Fri, 16 Jun 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
सांकेत‌िक च‌ित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पड़ोसी के घर के सामने खड़े होकर सेल्फी के जरिए महिलाओं की फोटो खींचना मनचलों को भारी पड़ा गया। महिलाओं ने सेल्फी में उनकी फोटो लेने से मना किया तो मनचलों ने घर में घुसकर पूरे परिवार की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची फेज दो पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार सेल्फी का विवाद सोमवार दोपहर ककराला गांव में हुआ।

यहां रहने वाला खलील और दिलशाद पड़ोसी के घर के सामने खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे। इसी बहाने ये लोग घर के अंदर मौजूद महिलाओं की भी फोटो खींच रहे थे।
Trending Videos
विज्ञापन

मह‌िला और बच्चों तक को नहीं बख्शा

सांकेत‌िक च‌ित्र
वादी की बहन ने इसका विरोध करते हुए आरोपियों को सेल्फी लेने से मना किया तो दोनों उससे गाली-गलौच करने लगे। विवाद बढ़ने पर दोनों घर जाकर अपने पिता अकरम व भाई अकील को बुला लाए।

इसके बाद ये लोग लाठी-डंडे लेकर पीड़ित के घर में घुसे और महिलाओं व बच्चों समेत घर के सभी सदस्यों को बुरी तरह से पीट दिया। मारपीट में घायलों का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें