फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव इन पार्टनर करवाता था गंदा काम, जिंदगी नर्क हो गई 

Tue, 26 Sep 2017 08:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
नई दिल्ली के कालकाजी इलाके में एक युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही एक युवती ने मंगलवार तड़के फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें आरोप लगाया है कि लिव इन पार्टनर उससे गलत काम करवाता था। इस कारण उसकी जिंदगी नर्क हो गई थी। कालकाजी थाना पुलिस ने खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्जकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन



 

डेमो इमेज
युवती ने सुसाइड नोट लिखकर फांसी लगाई
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी रेामिल बानिया के अनुसार मूलरूप से पंजाब निवासी रश्मी उर्फ दीप्ति (21) नीरज(32) के साथ पिछले डेढ़ वर्ष से जे-1/362 कालकाजी में लिव इन रिलेशन में रहती थी। नीरज शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। गांव नगर, तहसील गोहाना(हरियाणा) निवासी नीरज कैब चलाता है।

करीब डेढ़ वर्ष पहले रश्मी नीरज की कैब में बैठी थी। उस दौरान दोनों की दोस्ती हो गई और फिर साथ रहने लगे। मंगलवार तड़के नीरज कैब चलाकर घर पहुंचा तो गेट अंदर से बंद था। कुंडी बजाने के बाद भी जब रश्मी ने गेट नहीं खोला तो नीरज ने करीब 5.40 बजे इसकी सूचना पुलिस को दी।

गेट को तोड़कर पुलिस अंदर गई तो पिछले वाले कमरे में रश्मी ने चुन्नी के जरिए पंखे से फांसी लगा रखी थी। पुलिस को रश्मी के लेडीज बैग से  छह-सात लाइन का हिंदी में लिखा एक सुसाइड नोट मिला है। 


 
विज्ञापन

मदद को आगे आए पड़ोसी
क्या लिखा सुसाइड नोट में
खुदकुशी करने से पहले रश्मी ने लिखा है कि मैं अब और जीना नहीं चहाती, मेरी मौत का जिम्मेदार नीरज है। उसने मुझे दुखी कर दिया। उसका पूरा परिवार मेरे से गलत काम करवाता है। मैने गलती खुद की है। अब मैं टूट चुकी हूं। मैं बस अपने परिवार से माफी मांगना चाहती हूं। कालकाजी पुलिस ने रश्मी के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखवा कर परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस नीरज के परिवार के और सदस्यों की भूमिका की भी जांच कर रही है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें