रेलवे स्टेशन दादरी के नजदीक चलती ट्रेन से एक महिला का पर्स और मोबाइल छीनकर बदमाश प्लेटफार्म पर कूदकर फरार हो गया। महिला ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
रविवार सुबह एक महिला रेलवे स्टेशन दादरी से दिल्ली की ओर ईएमयू ट्रेन से जा रही थी। बोडाकी स्टेशन के बाद ट्रेन दादरी स्टेशन पर रुकी। यहां से जैसे ही ट्रेन चली, वैसे ही एक बदमाश चलती ट्रेन से महिला का पर्स और मोबाइल छीनकर प्लेटफार्म पर कूद गया।
जब तक महिला कुछ समझ पाती, ट्रेन की गति तेज हो चुकी थी। महिला ने कंट्रोल रूम को फोन कर घटना की जानकारी दी। कंट्रोल रूम ने तत्काल घटना की सूचना दादरी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कालरा का कहना है कि घटना की तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।