फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़ा रोकने पहुंची पड़ोसन, तो उसी को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में दो गुटों के बीच हो रहे मारपीट के दौरान डंडा लगने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार फूलवती (35) पति कालीचरण के साथ शालीमार बाग इलाके में रहती थी। शुक्रवार रात कुछ युवक फूलवती के पड़ोस में रहने वाले सुखबीर की पिटाई कर रहे थे। वह, सुखबीर को बचाने के लिए बीच-बचाव करने लगी।
विज्ञापन


इसी दौरान सुखबीर की पिटाई कर रहे राहुल की फूलवती से कहासुनी हो गई। गुस्से में राहुल ने फूलवती के सिर पर डंडा मार कर उसे जख्मी कर दिया। फूलवती के अचेत होकर गिरने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी फूलवती और सुखबीर को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

जहां डॉक्टरों ने फूलवती को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुखबीर को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने परिजनों के बयान पर राहुल (20) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर देर रात उसे शालीमार बाग से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्ती से मना किया तो मारी बीयर की बोतल

दिल्ली के मोती नगर इलाके में दोस्ती करने से मना करने पर 15 वर्षीय किशोरी पर पड़ोस में रहने वाले युवक ने बीयर की बोतल से हमला कर दिया।

पीड़िता को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिकायत के बावजूद आरोपी युवक रोहित को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है।

पीड़ित परिजन शनिवार को पीड़ित किशोरी को लेकर पश्चिम जिला के पुलिस उपायुक्त के कार्यालय पहुंचे और उन्हें सारी बात बताई। पुलिस उपायुक्त ने परिवार को भरोसा दिलाया है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें