फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के कान काटकर लूट लिए कुंडल

Sat, 30 Aug 2014 01:24 AM IST
अमर उजाला, मुरादनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
चौबीस घंटे में बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट की दो वारदातों को अंजाम दिया। सुठारी गांव निवासी जगवती देवी (70) गांव की ऊषा के साथ मॉर्निंग वॉक पर गई थीं।
विज्ञापन


रास्ते में नकाबपोश बाइक सवार तीन बदमाशों ने वृद्धा को दबोच लिया और कटर से कान काटते हुए कुंडल लूटकर भाग गए। ऊषा ने शोर मचाया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने लुटेरों की तलाश की, लेकिन उनका पता न चला।

पीड़िता रावली पुलिस चौकी पहुंची लेकिन उसे फटकार भगा दिया गया। वहीं दूसरी तरफ गंगनहर पटरी पर बृहस्पतिवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक सवार दंपति का पर्स लूट लिया।
विज्ञापन


पर्स में मंगलसूत्र और नौ हजार नगदी थी। विजयनगर निवासी धर्मवीर बाइक से पत्नी के साथ सौंदा से लौट रहे थे। गंगनहर पटरी पर बाइकर्स ने तमंचे के बल पर कविता का पर्स लूट लिया। सीओ सदर राजेश पांडेय ने बताया कि एसओ को जांच के निर्देश दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें