फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को बंधक बनाकर दिनदहाड़े महिला से लूट

Tue, 08 Sep 2015 12:57 PM IST
अमर उजाला, विजयनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शांति नगर कालोनी में छत के रास्ते घुसे बदमाश ने बच्चों को बंधक बनाकर सोमवार दिनदहाड़े कैश और ज्वैलरी लूट ले गया। बदमाश को पकड़ने गृहस्वामी भागा, शोर भी मचाया, लेकिन पब्लिक मदद के लिए नहीं आई।
विज्ञापन


शांति नगर कालोनी में दीना शर्मा पत्नी इंदु शर्मा, दो बेटियाें और एक बेटे के साथ रहते हैं। दीना नोएडा की निजी कंपनी में सुपरवाइजर हैं। दोपहर डेढ़ बजे इंदु घर में खाना बना रही थी।

वह बच्चों को लेने स्कूल गए थे। जब घर पहुंचे तो दरवाजा बंद था। नॉक करने पर रिस्पांस नहीं मिला तो बेटे मीत (8) को पड़ोस के घर की छत से भेजा।

घर में 30 वर्षीय बदमाश ने इंदु को कपडे़ से बंधक बनाकर कैश और ज्वैलरी ढूंढ रहा था। बदमाश ने मीत को भी बंधक बना लिया फिर उसी से दरवाजा खुलवाया।

दीना ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो बेटी पूजा (7) की गर्दन पर चाकू रखकर कत्ल करने की धमकी देकर भाग निकला। दीना ने बताया कि डेढ़ किलोमीटर तक उसका पीछा किया। बदमाश टॉप्स और 5 हजार कैश ले गया। एसओ ने बताया कि लुटेरे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक से गन प्वाइंट पर लूट
भूड भारत नगर मे बाइक सवार दो बदमाशों ने रेलवे कालोनी निवासी बबलू गुर्जर से गनप्वाइंट पर पर्स और मोबाइल लूट लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें