फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिहाड़ जेल में चरस लेकर पहुंची महिला, दो पैकेट के साथ धरी गई

Sun, 29 May 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
तिहाड़ जेल की सुरक्षा में तैनात तमिलनाडू पुलिस ने जेल में चरस की सप्लाई करने पहुंची एक महिला को दबोचकर हरिनगर थाना पुलिस के हवाले किया है। पुलिस को उसके पास से चरस के दो पैकेट मिले हैं।
विज्ञापन


पकड़ी गई महिला की पहचान डिम्पल के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार तिहाड़ जेल के गेट संख्या चार पर एक महिला तिहाड़ जेल में बंद अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए पहुंची।

शक होने पर वहां तैनात तमिलनाडू स्पेशल पुलिस का कास्टेबल आर शिव संकरी ने महिला सिपाही की मदद से उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 25 ग्राम गांजा और 10 ग्राम चरस मिले।
विज्ञापन


सिपाही ने इस बात की जानकारी जेल प्रशासन और हरिनगर थाने को दी। सिपाही की शिकायत पर हरिनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि  महिला किस शख्स को चरस सप्लाई करने के लिए जा रही थी और उसे किसने नशीला पदार्थ मुहैया करवाया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें