फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर आया है नौकरी का ऑफर, तो पढ़ें ये खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आपको किसी ने फोन करके नौकरी का ऑफर दिया है तो उसे स्वीकारने से पहले जरा इस खबर को पढ़ लें। फरीदाबाद में फोन पर अपरिचित से नौकरी मांगना एक महिला को बहुत महंगा पड़ा।
विज्ञापन


नौकरी दिलाने के बहाने कार में बैठाकर एक युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़िता ने सेंट्रल थाने में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एक बार गलती से उसका फोन एक अंजान शख्स को चला गया और उसके बाद जो सिलसिला शुरू हुआ वो एक दर्दनाक हादसे में तब्दील हो गया।
विज्ञापन

इंटरव्यू के बहाने बैठाया कार में और किया रेप

सेंट्रल थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता के मुताबिक जुलाई 2014 वह अहमदाबाद में रहने वाली बहन को फोन मिला रही थी। डायलिंग में गलती होने से फोन कृष्णा कॉलोनी, पलवल निवासी सतीश चंद्र को लग गया था।

बातचीत में कृष्णा ने खुद को किसी बड़ी कंपनी में अधिकारी बताया। पारिवारिक समस्याओं के चलते पीड़िता ने कृष्णा से कोई नौकरी दिलाने का अनुरोध किया था। इस पर इंटरव्यू के लिए 28 अगस्त को सेक्टर-12 टाउन पार्क के पास बुलाया। वहां कृष्णा अपनी कार लिए पहले ही खड़ा था।

उसने इंटरव्यू देने के लिए कार में बैठ कर कार्यालय तक चलने को कहा। बाद में सुनसान में ले जाकर महिला को डरा धमका कर उससे दुष्कर्म किया। मामले की जांच कर रही महिला एसआई रामेश्वरी ने बताया कि दोनों की कॉल डिटेल निकलवाई गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें