फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अब तुम अकेले रहो, मैं चली'

Sat, 19 Apr 2014 01:44 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के गामा-वन सेक्टर में रहने वाली एक महिला पति के घर से पौने दो लाख रुपये लेकर प्रेमी के साथ फरार हो गई।
विज्ञापन


पीड़ित पति ने घटना की शिकायत पुलिस में की है। पुलिस ने बताया कि मूल रूप से नेपाल निवासी आरपी बहादुर (बदला हुआ नाम) गामा-वन सेक्टर के सी ब्लॉक में अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता है।

वह एक कंपनी में काम करता था और उसकी पत्नी सेक्टर के ही एक घर में काम करती थी। जहां पर एक और युवक भी काम करता था।

यह भी पढ़ें: रेप के बाद फौजी कर रहा इज्जत का सौदा

बहादुर की पत्नी का उससे प्रेम प्रसंग हो गया। इस बात की जानकारी बहादुर को हुई तो उसने उसका काम पर जाना बंद कर दिया और सख्ती कर दी।

पीड़ित का आरोप है कि बृहस्पतिवार देर रात जब वह घर पहुंचा तो घर पर रखे पौने दो लाख रुपये और कुछ गहने गायब थे।

पत्नी के मोबाइल पर फोन किया तो उसने कहा कि अब अकेले रहो। पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें