फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या कर खाली प्लॉट में फेंका शव, पति से हो रही पूछताछ

Mon, 15 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हत्या - फोटो : प्रतिकात्मक चित्र
विज्ञापन
अमन विहार इलाके में शनिवार दोपहर एक महिला की हत्या कर दी गई। उसका शव खाली प्लॉट में मिला है। उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान हैं। पुलिस महिला के पति से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सितारा (34) पति शंकर के साथ मुबारकपुर डबास गांव में रहती थी। शंकर एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। सितारा की दो साल पहले शंकर से शादी हुई थी। 

शनिवार दोपहर करीब पौने तीन बजे पुलिस को खाली प्लॉट में महिला की लाश मिलने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। पुलिस ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद फरार हो गया है।
विज्ञापन


पुलिस जब घटनास्थल पर छानबीन कर रही थी, इसी दौरान सितारा का पति शंकर वहां पहुंचा। पूछताछ में शंकर ने बताया कि सितारा शुक्रवार रात दूध लाने की बात कहकर घर से बाहर निकली थी। उसके बाद से वह वापस नहीं आई। पुलिस को शंकर की बातों पर यकीन नहीं है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें