फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को बनाया बंधक, पानी पीने के बहाने घर में दिनदहाड़े डकैती

Wed, 08 Jun 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर ओमीक्रोन-1ए स्थित एक मकान में पानी पीने का बहाने घुसे बदमाशों ने महिला और उसके बच्चों को बंधक बनाकर डकैती डाली। एक-एक कर के घर में घुसे आठ बदमाशों ने बंदूक की नोक पर वारदात को अंजाम दिया। घटना के दौरान महिला का पति काम से बाहर गया था। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और पीसीआर ने घटना की जानकारी ली। हालांकि महिला ने पति के आने के बाद तहरीर देने की बात कही है।
विज्ञापन


संजीव चौहान उर्फ बबली ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमीक्रोन-1ए में मकान नंबर डी-134 में परिवार के साथ रहते है। संजीव का ट्रांसपोर्ट का काम है। वह काम के सिलसिले में मथुरा गए हैं। घर में उनकी पत्नी संजू और तीन बच्चे है। मंगलवार सुबह 11 बजे दो लोग घर पहुंचे। उन्होंने संजू से पति के बारे में पूछा। संजू ने कहा कि वह घर पर नही है। इसके बाद दोनों ने पीने के लिए पानी मांगा। संजू जैसे ही पानी लाने घर के अंदर गई उतने में दोनों लोग पीछे-पीछे घर में घुस गए।

उनके पीछे और अन्य छह लोग भी घुस गए। सभी ने महिला को बंधक बना लिया और दो बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया। महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए नगदी और आभूषण की मांग की। महिला ने 10 हजार रुपये नकद लाकर दे दिया, जबकि बदमाशों ने महिला के आभूषण खुद ही उतार लिए। जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। इसके बाद बाहर से दरवाजा बंद कर बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन


बेटी ने बाहर से खोला दरवाजा
संजू की 10 साल की बेटी घटना के दौरान घर में मौजूद नहीं थी। वह दूसरे बच्चों के साथ खेलने पड़ोसी के घर गई थी। घटना के थोड़ी देर बाद वह घर पहुंची और बाहर से बंद कुंडी को खोलकर अंदर गई। इसके बाद महिला ने मामले की जानकारी पड़ोसियों और पुलिस को दी।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पीसीआर गई थी। सारा ब्यौरा लिया गया है। पीड़ित ने अभी तक लिखित में कोई शिकायत नही दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

अभिषेक यादव, एसपी देहात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें