फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों के बीच आया पति तो प्रेमी के लाए जहर को खाने में मिलाकर खिलाया

Mon, 17 Jul 2017 05:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चोला
विज्ञापन
पत्नी ने पत‌ि को खाने में जहर म‌िलाकर ख‌िलाया - फोटो : सोशल मीड‌िया
विज्ञापन
प्रेम संबंधों में बाधक बने पति के खाने में महिला ने जहर मिला दिया। युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित ने पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


पुलिस जांच के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है। ककोड़ क्षेत्र के इस युवक का विवाह दस साल पहले हुआ था। वह तीन बच्चों का पिता है। कुछ साल से युवक की पत्नी के संबंध दूर के रिश्तेदार से हो गए थे।

विरोध करने के बावजूद दोनों छिप-छिपकर मिलते रहते थे। इसको लेकर घर में तनाव रहता था। पिछले दिनों प्रेमी से मिलने की जानकारी होने पर युवक ने पत्नी की जमकर पिटाई की थी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

प्रेमी ने महिला को जहर लाकर दिया

महिला ने इसकी सूचना अपने प्रेमी को दी। अवैध संबंधों में बाधक बनने पर महिला व उसके प्रेमी ने युवक को रास्ते से हटाने की योजना बना ली।

प्रेमी ने महिला को जहर लाकर दिया। प्रेमी के कहने पर महिला ने रात के खाने में पति को जहर मिलाकर दे दिया। सब्जी में तीव्र जहर मिला होने के चलते युवक को खाने के दौरान ही उल्टियां शुरू हो गईं।

हालत बिगड़ने पर परिजनों ने युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां खाने में जहर देने की पुष्टि हुई। युवक का गंभीर हालत में अस्पताल में उपचार चल रहा है। अस्पताल ले जाने में देरी होने पर उसकी मौत हो सकती थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें