फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रही महिला से चलती ट्रेन में गैंगरेप

Wed, 26 Apr 2017 07:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
gangrape
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद की रहने वाली एक महिला के साथ करनाल और कुरुक्षेत्र के बीच चलने वाली पैसेजर ट्रेन में गैंगरेप होने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। महिला किसी तरह ट्रेन में बैठकर फरीदाबाद पहुंची और जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी ने जीरो एफआईआर दर्ज कर कुरूक्षेत्र जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गोरखपुर की रहने वाली 19 वर्षीय एक महिला का पति मुंबई में राजगीर का काम करता है। वह गत 18 अप्रैल को अकेले वैष्णोदवी दर्शन के लिए घर से निकली थी।  वहां दर्शन करने के बाद 24 अप्रैल को चंडीगढ़ मनसा देवी दर्शन करने पहुंच गई। वहां से रात ढाई बजे किसी पैसेजर ट्रेन में बैठकर करनाल पहुंच गई। फिर करनाल से कुरुक्षेत्र जा रही पैसेजर ट्रेन में सवार हो गई। 

पीड़िता के मुताबिक रात करीब साढ़े तीन बजे करनाल और कुरूक्षेत्र के बीच में बोगी में बैठे दो युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। जीआरपी के जांच अधिकारी पोरस कुमार का कहना है कि पीड़िता ने करनाल और कुरूक्षेत्र के बीच चलती ट्रेन में दो युवकों द्वारा गैंगरेप करने की बात बताई है। आरोपी घटना के बाद फरार हो गए। वह ट्रेन में बेसुध पड़ी थी। बताया जा रहा है कि कुरूक्षेत्र पलवल के बीच चलने वाली शटल में किसी तरह बैठकर दिल्ली पहुंची और एक महिला से आपबीती बताई। 
विज्ञापन


महिला पीड़िता को लेकर फरीदाबाद जीआरपी पहुंची और घटना की जानकारी दी। जीआरपी थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल करा दिया गया है जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। तत्काल जीरो एफआईआर काटकर जांच के लिए  कुरुक्षेत्र भेज दिया गया है। पीड़िता के साथ किस ट्रेन में वारदात हुई उसकी जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें