फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेंज रोवर का झांसा देकर बुजुर्ग दंपति से ठगे 7.60 लाख

Wed, 26 Apr 2017 07:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (एनएफसी) में लकी ड्रॉ में रेंज रोवर कार देने का झांसा देकर बुजुर्ग दंपति से 7.60 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है।आरोपी, बुजुर्ग दंपति को फोन कर धमकी भी दे रहे हैं, जिससे दंपति डर के साये में जीने को मजबूर हैं। बुजुर्ग की शिकायत पर एनएफसी थाना पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


 हालांकि एफआईआर दर्ज होने के 24 घंटे बाद भी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। उधर, एफआईआर होने के बावजूद आरोपी फोन कर और रुपये उनके खाते में जमा कराने के लिए बुजुर्ग दंपति को धमका रहे हैं।

पुलिस के अनुसार ओमप्रकाश सेठ (83) आर्मी से कर्नल के पद से रिटायर्ड हैं। वह पत्नी पन्ना सेठ (76) के साथ 1, ईश्वर नगर ईस्ट एनएफसी में रहते हैं। ओमप्रकाश ने एनएफसी थाना पुलिस को सोमवार को दी अपनी शिकायत में कहा है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं रहती है। वे पिछले एक महीने से डर में साये में रह रहे हैं। 
विज्ञापन


खुद को एयरटेल कर्मचारी बताने वाले चार लोग उनके और उनकी पत्नी के मोबाइल पर एक महीने से लगातार फोन कर बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर करने के लिए दबाव डाल रहे हैं। अक्तूबर 2016 में रितेश नाम का युवक एयरटेल का ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगाने उनके घर पर आया। कनेक्शन लगाने के दौरान रितेश ने बताया कि ग्राहकों के लिए एक लकी ड्रॉ स्कीम है, जिसमें रेंज रोवर कार निकलती है। कुछ समय बाद रितेश ने बताया कि लकी ड्रॉ में ओमप्रकाश का नाम निकला है और कार जीत ली है।

इसके बाद रितेश ने रिटायर्ड कर्नल को सरकारी प्रक्रिया जैसे रोड टैक्स आदि पूरा करने के लिए पौने चार लाख रुपये जमा कराने को कहा। साथ ही ये रुपये बाद में लौटाने की बात कही गई। बुजुर्ग ने एयरटेल के कथित मैनेजर विशाल के खाते में अक्तूबर और नवंबर में ये रकम ट्रांसफर कर दी। इसके बाद बुजुर्ग से फरवरी 2017 तक तीन लाख 85 हजार रुपये और जमा करवाए गए। अब आरोपी और रुपये उनके खाते में जमा कराने के लिए धमका रहे हैं।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें