फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ बेडरूम में इस हाल में थी महिला, अचानक आ गया पति, और फिर...

Thu, 16 May 2019 05:36 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के तिगड़ी थाना इलाके से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। दरअसल एक शख्स जब अपने घर के बेडरूम में घुसा तो उसकी पत्नी बेड पर थी पर वह जिस हालत में थी उसे देखते ही पति के पैरों तले जमीन खिसक गई। हालांकि इसके बाद जो हुआ उसकी अब चारों ओर चर्चाएं हैं।

विज्ञापन


यह मामला दक्षिण दिल्ली के अंतर्गत आने वाले तिगड़ी थाना इलाके के जेजे कॉलोनी का है। बताया जा रहा है कि जेजे कॉलोनी में रहने वाला एक शख्स जब अपने बेडरूम में गया तो उसने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को आपत्तिजनक हालत में पाया। यह देखते ही हैरान रह गया। पत्नी को इस हालत में देख कर उसने दोनों को वहीं कमरे में लॉक कर दिया। 

महिला के पति की नाराजगी से बचने के लिए प्रेमी ने वहां से भागने की सोची। इसके लिए उसने 5वीं मंजिल से छलांग लगा दी जिसमें उसकी मौत हो गई। डीसीपी विजय कुमार के अनुसार मृतक का नाम पंकज था। वह पांडव नगर के जेजे कॉलोनी में रहता था। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच में कोई सबूत ऐसा नहीं मिला है जिससे उसकी मौत हत्या लगे।

विज्ञापन

महिला ने अपनी नस काटने की कोशिश भी की

पुलिस के अनुसार उन्हें इस घटना की जानकारी मंगलवार शाम 5.25 बजे मिली जबिक यह घटना साढ़े चार से पौने पांच बजे के बीच में हुई थी। पुलिस ने बताया है कि मंगलवार की शाम महिला घर पर अकेली थी और उसी वक्त उसका प्रेमी पंकज वहां पहुंच गया। दोनों महिला के बेडरूम में थे। इसी बीच महिला का पति आ गया। पत्नी को प्रेमी के साथ देखकर पति ने महिला को थप्पड़ मारा।

इस दौरान महिला ने अपनी नस काटने की कोशिश भी की थी। उसे बचाने के लिए उसके पति और प्रेमी दोनों आगे आ गए। इस पर पति को लगा कि उसकी पत्नी नाटक कर रही है। इस पर पति ने दोनों को बेडरूम में बंद किया और ये भी धमकी दी कि अब वह उसके बाप और भाई को बुलाएगा और ये सब बताएगा। उन्हें भी तो पता चलना चाहिए कि महिला क्या कर रही है।
विज्ञापन

बालकनी से होता हुआ पांचवीं मंजिल पर चला गया

पति के गेट बंद कर धमकी देने पर पंकज ने गेट खुलवाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहा। फिर खुद को बंद देख वह बालकनी से होता हुआ पांचवीं मंजिल पर चला गया। वहां उसे पता चला कि महिला का पति बाहर ही बैठा है। उससे बचने के लिए प्रेमी ने 5वीं मंजिल से छलांग लगा दी।

गंभीर हालत में उसे बत्रा अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। पंकज दो साल से महिला के संपर्क में था और दोनों के बीच करीबी रिश्ते थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और क्राइम टीम को भी बुलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें