दीवान और दंपति के बीच सालों से चला रहा फ्लैट का विवाद मंगलवार दोपहर सड़क पर पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस आफिस के सामने दीवान ने युवक को जबरन पुलिस जीप में बैठाने की कोशिश तो उसकी पत्नी ने दीवान की धुनाई कर दी।
इतना ही नहीं, उसने अपहरण किए जाने का शोर मचाकर भीड़ जमा कर ली। भीड़ ने भी दीवान को पीटा। कविनगर एसएचओ अवनीश गौतम ने बताया कि इस बाबत कोई शिकायत नहीं की गई है।
सूचना मिली है कि दीवान राजकुमार ने वैशाली में एक फ्लैट खरीदा था। उसकी रजिस्ट्री भी दीवान के पास है। मकान में किराएदार दंपति रहते हैं, जो मकान को अपना बताते हैं।
मंगलवार को कचहरी आए दीवान का दंपति से झगड़ा हो गया। पति को दीवान ने पकड़ा तो पत्नी दीवान से भिड़ गई। उसने दीवान पर पति केअपहरण करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। भीड़ जमा हो गई। लोगों ने भी दीवान को धुन दिया।