फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मेरी बहू की दूसरी शादी रोकिए SSP साहब'

Tue, 25 Feb 2014 06:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के तिलपता गांव की एक महिला ने एसएसपी से गुहार लगाई है कि उसकी बहू की दूसरी शादी होने से रोका जाए।
विज्ञापन


उसने पत्र लिखकर एसएसपी से पूरे मामले की जानकारी दी और अपनी बहू को मायके वालों से आजाद कराने को कहा। महिला कहना है कि उसकी बहू के मायकेवाले जबरन दूसरा विवाह कर रहे हैं।

पढ़ें: मामूली विवाद में मायके वालों को बुलाकर पति को पिटवा दिया

जबकि फेमिली कोर्ट ने अभी इस मामले में स्टे दे रखा है। दरअसल, तिलपता गांव का एक युवक और एक युवती एक दूसरे से प्रेम करते थे और दोनों आर्यसमाज मंदिर में शादी भी कर ली थी।
विज्ञापन


लेकिन लड़की के घर वालों को यह मंजूर नहीं था। इसलिए मामला कोर्ट में गया। कोर्ट ने अभी मामले में स्टे कर रखा है। लेकिन अब मायके वाले फिर से युवती की शादी करने जा रहे हैं।

पढ़ें: पुलिसवाले की पत्नी पर हमला, फिर भी नहीं दर्ज हुआ केस

युवक की मां ने आरोप लगाया है कि युवती के परिजनों ने उनके बेटे और बहू को पीटा और बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया। जबकि जबरन युवती से ही गलत गवाही दिलावा दी।
विज्ञापन


इस वजह से पीड़िता का बेटा जेल चला गया। पीड़िता का कहना है कि युवती की दूसरी जगह शादी न की जाए। युवती के घर वाले लगातार उसकी दूसरी शादी करने का प्रयास कर रहे हैं।

उसका कहना है कि अगर समय से कार्रवाई नहीं हुई तो उसकी बहू की दूसरी शादी करा दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें