फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से अगवा कर टैक्सी में महिला से गैंगरेप कर परी चौक पर फेंका, कई सवालों में उलझी पुलिस

Sat, 18 Nov 2017 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेत‌िक च‌ित्र - फोटो : डेमो प‌िक
विज्ञापन
महिला को घर छोड़ने के बहाने टैक्सी में गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि पीड़िता को आरोपियों ने दिल्ली से अगवा कर ग्रेटर नोएडा में उससे सामूहिक दुष्कर्म किया और बाद में परी चौक पर फेंक दिया।
विज्ञापन


पीड़िता किसी तरह दिल्ली पहुंची और परिजनों के साथ कई थानों के चक्कर लगाती रही। आखिरकार हौजखास थाना पुलिस ने उसकी आपबीती सुनकर बृहस्पतिवार शाम को मेडिकल जांच कराई।

दक्षिण जिले के अधिकारियों के मुताबिक 24 वर्षीय महिला रोहिणी में पति व बच्चों के साथ रहती है। उसे बुधवार को मेहंदीपुर बालाजी जाना था। शाम को करीब 6 बजे बस पकड़ने के लिए ऑटो से सरायकाले खां बस अड्डे पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई थानों के लगाए चक्कर

डीसीपी साउथ ‌द‌िल्ली ईश्वर स‌िंह - फोटो : ani
बस नहीं मिली तो वापस घर जाने के लिए ऑटो पकड़ा। ऑटो चालक ने उसे अंसल प्लाजा के पास उतार दिया। वहां वह दूसरे ऑटो का इंतजार कर रही थी तभी एक टैक्सी आकर रुकी और उसे रोहिणी छोड़ने की बात कहकर बैठा लिया।

रास्ते में टैक्सी चालक ने अपने एक साथी को भी टैक्सी में बैठा लिया। वे महिला को ग्रेटर नोएडा में परी चौक के पास सुनसान जगह ले गए और दोनों ने टैक्सी में ही उसके साथ दुष्कर्म किया।

वारदात के बाद महिला को परी चौक पर फेंक दिया। दूसरी टैक्सी लेकर महिला अपने घर पहुंची। आपबीती सुनने के बाद परिजन उसे लेकर केएन काटजू थाने पहुंचे, जहां से उन्हें सफदरजंग एंक्लेव थाने भेज दिया। सफदरजंग एंक्लेव थाना पुलिस ने महिला को हौजखास थाने भेज दिया।

डीसीपी साउथ दिल्ली ईश्वर सिंह का कहना है कि उन्हें शुरुआती जांच में कई झोल नजर आ रहे हैं और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। We have found some contradictions, in our initial investigation, we are trying to verify them: Ishwar Singh, DCP South Delhi on woman looted, gang-raped by a taxi driver and his associate in Greater Noida pic.twitter.com/gXfeAgRbm2 — ANI (@ANI) November 17, 2017

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें