फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलाकर कार में ले गए युवक, दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Sun, 01 May 2016 04:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
मर्डर - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
कस्बे में शनिवार दोपहर एक सैलून संचालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। कार सवार युवक उसकी दुकान पर पहुंचे और उसे साथ ले गए। दुकान से थोड़ी दूरी पर बदमाशों ने उसके साथ बैठकर एक खोखे पर कोल्ड ड्रिंक पी। इसके बाद बदमाश संचालक के पेट में गोली मारकर उसे रास्ते में फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन


गाजियाबाद के डासना निवासी सलमान (28) छह साल से बिलासपुर कस्बे में बस अड्डे पर स्थित ओबीसी बैंक के पास सैलून की दुकान चलाता था। सैलून पर रहने वाले लड़कों के मुताबिक, शनिवार दोपहर 1.20 बजे वैगनआर कार में सवार तीन युवक दुकान के बाहर पहुंचे।

उन्होंने सलमान को आवाज देकर बुलाया और सभी कार में बैठकर चले गए। एक खोखे पर सभी ने एक साथ बैठकर कोल्ड ड्रिंक पी। इसके बाद सभी वापस दुकान पर आए और वहां से फिर से कार में बैठकर दनकौर की ओर चले गए। करीब 200 मीटर आगे बढ़ते ही कार में सवार युवकों ने सलमान के पेट में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्यारे शव राजकीय कृषि फार्म के सामने सड़क पर फेंक कर भाग निकले। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस व पीएसी बल तैनात कर दी गई।
विज्ञापन


करीबी हो सकते हैं हत्या करने वाले
दुकान पर काम करने वाले युवकों ने बताया कि जिस तरह कार सवार दुकान पर आकर सलमान से बातचीत कर रहे थे ऐसे में वह उसके करीबी लगते हैं। सभी अच्छे से बात कर रहे थे। हालांकि किसी ने भी कार सवार युवकों को नहीं पहचाना है।

खंगाला जा रहा सीसीटीवी फुटेज
सैलून के पास ओबीसी बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगालने में जुटी है। दनकौर कोतवाली प्रभारी रविंद्र राठी ने बताया कि सीसीटीवी में कुछ व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


हत्या का कारण पता नहीं चल सका। छानबीन की जा रही है। हत्यारों को जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा।
- अभिषेक यादव, एसपी देहात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें