फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मिलिता के दोस्तों से भी होगी पूछताछ

Tue, 29 Jul 2014 01:15 PM IST
अमर उजाला, वसुंधरा
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यसभा टीवी प्रोड्यूसर मिलिता दत्ता मंडल फैमिली के बयान सोमवार को क्राइम ब्रांच ने दर्ज किए। वसुंधरा सेक्टर-16 स्थित सीओ इंदिरापुरम के ऑफिस में मिलिता के पति, सास, मां, चाचा और ताऊ बयान देने पहुंचे थे। मौत से पर्दा उठाने के लिए अब क्राइम ब्रांच मिलिता दत्ता के दोस्तों से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब 12 बजे मिलिता के पति सूर्य ज्योति, सास सांत्वना, पिता मानव दत्ता, मां जायती, चाचा बापी, ताऊ मनोज, एक महिला मित्र और कुछ अन्य संबंधी सीओ ऑफिस पहुंचे। इसके बाद क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर राजेश द्विवेदी ने सभी से पूछताछ शुरू की।

करीब तीन घंटे तक की गई पूछताछ में मिलिता के पति, सास, मां, पिता, चाचा और ताऊ के एक-एक कर लिखित बयान दर्ज किए गए। सभी ने घटना के संबंध में अपनी जानकारी पुलिस के पास दर्ज कराई। करीब तीन घंटे तक पूछताछ के बाद परिजन वापस दिल्ली के सीआर पार्क स्थित घर लौट गए।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर राजेश द्विवेदी ने बताया कि सीआरपीसी 160 के नोटिस के बाद परिजन पूछताछ के लिए पहुंचे थे। परिजनों ने घटना से जुड़ी सभी जानकारी दी है, जिसके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जाएगी। परिजनों से अभी सवाल-जवाब नहीं किया गया है। सिर्फ बयान दर्ज किए गए हैं।

फिर दोहराए पुराने बयान
पुलिस के अनुसार मिलिता के पति और मां ने अपने लिखित बयानों में फिर दोहराया है कि मिलिता 21 जुलाई की रात को घर लौटी ही नहीं। सूर्य ज्योति जब उन्हें ढूंढने निकले तो वे घायल अवस्था में बेसमेंट पार्किंग में पड़ी मिली थीं। पुलिस के अनुसार परिजनों ने हत्या या आत्महत्या किसी प्रकार की शंका व्यक्त नहीं की है।

पहली बार मीडिया से बोले परिजन
करीब तीन घंटे बयान दर्ज कराने के बाद पहली बार परिजनों ने मीडिया से बात की। कार में बैठे परिजनों ने कहा कि वे पुलिस को पूरा सहयोग दे रहे हैं। जैसे ही उन्हें कुछ पता चलेगा वे खुद मीडिया से बात करेंगे।

दोस्तों से होगी पूछताछ
सीओ इंदिरापुरम अतुल यादव ने बताया कि पुलिस मिलिता की कॉल डीटेल्स जुटा रही है। इसके आधार पर उसके दोस्तों और ऑफिस के कुछ लोगों से पूछताछ की जा सकती है। सूत्रों की मानें तो पुलिस मिलिता के कुछ करीबी मित्रों से पूछताछ कर सकती है। सोमवार को भी मिलिता की एक मित्र सीओ ऑफिस में मौजूद थीं।

कल आ सकती है पीएम रिपोर्ट
दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट सोमवार को भी नहीं आ सकी है। पीएम रिपोर्ट बुधवार तक आने की उम्मीद है। पीएम रिपोर्ट जल्दी सुपुर्द करने को पुलिस ने मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों से भी बात की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें