jahangirpuri murder
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, 11 मई को जहांगीरपुरी में रहने वाले उमेश साहू की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। उमेश मूलरूप से एटा का निवासी था। वारदात के समय उमेश की पत्नी बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। छानबीन में पता चला कि वारदात के बाद से उमेश का किरायेदार अनमोल गायब है। अनमोल भी एटा का रहने वाला था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।