गुरुग्राम के गांव नाथूपुर में एक महिला को पति द्वारा उसकी बेटी पर बुरी नजर रखना सहन नहीं हुआ। दंपति के बीच हुई बहस और झगड़े के दौरान महिला ने पति के सिर पर सिलबट्टा दे मारा। सुबह देखा तो वह मृत मिला।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मॉर्चरी भेज दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बंगाल के नदिया शहर का रहने वाला वजीजुल जफादर गांव नाथूपुर में विजयपाल की जमीन पर बनी झुग्गियों में अपने परिवार के साथ रहता था।
पुलिस के मुताबिक, उसकी पत्नी मिट्ठू खातून को उसके पहले पति से 16 वर्षीय एक बेटी है, जबकि वजीजुल से भी उसे दो बच्चे हुए। पुलिस के मुताबिक, मिट्ठू खातून का कहना है कि उसका पति सौतेली बेटी पर बुरी नजर रखता था।