फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो विवाहिताओं ने पति पर लगाया कुकर्म का आरोप

Sat, 27 May 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
RAPE
विज्ञापन
शहर में अलग जगहों पर रहने वाली दो विवाहिताओं ने पति पर कुकर्म और ससुर, देवर, जेठ आदि के खिलाफ यौन हिंसा का आरोप लगाते हुए दहेज उत्पीडन का केस दर्ज कराया है। शहर के एक सेक्टर में रहने वाली विवाहिता के मुताबिक ससुराली दहेज में फॉच्यूनर की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


मायके वालों ने देने में असमर्थता जताई तो पति सहित ससुराल वालों ने से शारीरिक-मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। सेक्टर सात थाना क्षेत्र में रहने वाली दूसरी महिला के मुताबिक उसका विवाह दिल्ली के बवाना निवासी से हुआ था। आरोप है कि पति दहेज में नकदी और कीमती सामान की मांग करते हुए रोजाना उसको मारता पीटता। 

मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो यौन हिंसा का शिकार बना डाला, ससुरालियों ने भी उसके साथ गलत हरकतें कीं। एसएचओ महिला थाना इंस्पेक्टर सुशील ने बताया कि दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, तफ्तीश के बाद आरोपी पतियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें