नई दिल्ली के मुखर्जी नगर थाना इलाके में नव वर्ष का जश्न मना रहे युवकों को छेड़छाड़ करने से रोकने पर उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी। घटना में चार पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।
उपद्रवी इतने में शांत नहीं हुए और पुलिस बीट में जमकर तोड़फोड़ की। अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाकर उपद्रवियों को खदेड़ दिया गया। मुखर्जी नगर थाना पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचने, तोड़फोड़ करने और मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के जरिये जांच में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार रात करीब 12 बजे बत्रा सिनेमा के पास करीब पांच सौ युवक नव वर्ष की पार्टी कर रहे थे। ज्यादातर युवक शराब के नशे में घूम रहे थे। कुछ युवकों ने बाइक से जा रही एक युवती को खींचने की कोशिश की।