फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्र पार्क इलाके में हत्या : चश्मदीद गवाह के सीने में मारी तीन गोली, मौत

Tue, 27 Dec 2016 06:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
file photo
विज्ञापन
महेंद्र पार्क इलाके में रविवार रात हत्या के एक चश्मदीद गवाह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाश उसके सीने पर तीन गोली मारकर फरार हो गए। परिवार वालों ने उसे बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की। बाद में जहांगीरपुरी के ब्लॉक स्थित तीन झुग्गियों में आग लगा दी।  पुलिस हत्या के मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जीत (21) सपरिवार जहांगीपुरी के ब्लॉक में स्थित झुुग्गी में रहता था। वह अपने पिता रमेश महतो के साथ पल्लेदारी का काम करता था। रविवार रात जीत अपने घर आ रहा था कि गली में घुसते ही पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसके सीने में तीन गोली मार दी। जीत लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। गोली की आवाज सुनकर लोग बाहर निकले और जीत के परिवार वाले उसे लेकर बाबू जगजीवन राम अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीत की मौत के बाद लोगों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी। 

सूचना मिलते ही पुलिस ने वहां पहुंचकर आक्रोशित लोगों को शांत करवाया और जीत के शव को कब्जे में कर लिया। उधर, आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घर के पास स्थित तीन झुग्गियों में आग लगा दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस व दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया। जांच में पुलिस को पता चला कि गत जुलाई माह में कुछ लोगों ने जीत के दोस्त विजय की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। जीत उस मामले का शिकायतकर्ता और चश्मदीद गवाह था। पुलिस को आशंका है कि दोस्त की हत्या में शामिल बदमाश भी उसकी हत्या करवा सकता है। फिलहाल पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें