फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 साल की बच्ची से दुष्कर्म

Tue, 31 Dec 2013 01:35 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली मॉडल टाउन के विजय नगर इलाके में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बच्ची का परिवार विजय नगर इलाके में रहता है। राकेश (35) उसी इलाके में चौकीदारी का काम करता है। रविवार की दोपहर पांच साल की बच्ची को बहला फुसलाकर वह अपने साथ ले गया और सुनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद बच्ची किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को सारी बातें बताई। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची को उपचार के लिए जगजीवन राम अस्पताल पहुंचाया। जहां मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी राकेश के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे दबोच लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद इलाके के लोगों ने पीड़ित परिजन के साथ मॉडल टाउन थाने पर हंगामा किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें