फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जब होश आया तो मैं निर्वस्त्र थी'

Tue, 31 Dec 2013 01:33 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक प्रॉपर्टी डीलर रियल एस्टेट कंपनी में काम करने वाली एक युवती को प्लॉट दिखाने के लिए कार में ले गया। उसने युवती को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन


तब उसने युवती की अस्मत को तार-तार कर दिया और उसका एमएमएस भी बना लिया। उसके बाद युवती को वह ब्लैकमेल करने लगा। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

किसने किया रेप? पता नहीं, नाबालिग ने बच्चे को जन्मा

एक रियल एस्टेट कंपनी में जॉब करने वाली मूलत: सिद्धार्थनगर निवासी युवती नोएडा के सेक्टर-20 क्षेत्र में रहती है। युवती ने थाना सेक्टर-20 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि कुछ महीने पूर्व वह सेक्टर-37 में किराए पर रहती थी। वहीं एक रेस्तरां में 15 सितंबर को उसकी मुलाकात प्रॉपर्टी डीलर सुनील चौहान से हुई थी।
विज्ञापन


नाबालिग प्रेमियों के बीच दरार बना चौकीदार, और तभी...

युवती ने बताया कि सुनील ने उसे अपने कारोबार में हाथ बंटाने के लिए सहयोग मांगा और उसे अपने प्लॉट दिखाने के लिए 25 सिंतबर को ले गया। रास्ते में उसने कोल्डड्रिंक पिलाई। जब उसे होश आया तो वह निर्वस्त्र थी। इसी दौरान आरोपी ने एमएमएस बनाने ली और धमकी दी कि अगर पुलिस या किसी से शिकायत की तो वह एमएमएस सार्वजनिक कर देगा।

बीवी का दो प्रेमियों से चल रहा था चक्कर, पति मारा गया!

इसके बाद वह एमएमएस की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करता रहा। उसके खौफ से वह सेक्टर-37 का मकान खाली कर सेक्टर-20 में आकर रहने लगी लेकिन यहां भी उसने मकान पर आकर धमकाना शुरू कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें