फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने मकान की बालकनी से देख रही थी बारात, सिर में लगी गोली

Mon, 18 Apr 2016 05:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Firing
विज्ञापन
साउथ रोहिणी के मंगोलपुर कलां इलाके में शनिवार रात बालकनी में खड़ी होकर घुड़चढ़ी देख रही युवती सिर में गोली लगने से घायल हो गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने सीसीटीवी और बारात में मौजूद लोगों की मदद से आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, अंजली (18) परिवार के साथ मंगोलपुर कलां गांव में रहती है। परिवार में पिता श्याम सुंदर, मां पुष्पा, बहन साक्षी और आकांक्षा हैं। श्याम सुंदर पत्थर मार्केट में चाय की रेहड़ी लगाता है।

अंजली 12वीं कक्षा तक पढ़ी है। शनिवार को अंजली के घर से दो गली बाद रहने वाले अमन की शादी थी। बारात रानीखेड़ा जाने वाली थी। रात में अमन की घुड़चढ़ी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली सीधे अंजली के सिर में जा लगी

प्रतीकात्मक तस्वीर
घुड़चढ़ी के दौरान अंजली अपने मकान की बालकनी से बारात को देख रही थी। इसी दौरान बारात में शामिल एक शख्स ने गोली चला दी। गोली सीधे अंजली के सिर में जा लगी और अंजली गिर गई।

परिवार वालों ने तुरंत अंजली को बालाजी एक्शन अस्पताल में भर्ती कराया। अंजली के मामा दीपक ने बताया कि डॉक्टरों ने बताया है कि अंजली की हालत काफी गंभीर है। पुलिस ने बारात में शामिल लोगों और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान कर ली है।

अंजली को गोली लगने के बाद इलाके में तनाव हो गया है। कोई अनहोनी न हो इसलिए काफी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। पीड़ित परिवार और आसपास में रहने वाले लोगों ने आरोपी पर लापरवाही से गोली चलाने का आरोप लगाते हुए उसे जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। स्थानीय लोग अमन के परिवार पर भी दबाव बना रहे हैं, जिससे इलाके में तनाव बना हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें