फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद भी बारहवीं की प्रेमिका से चाहता था शारीरिक संबंध, पति को बताई हकीकत

Sun, 24 Jul 2016 06:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र जीवन में शादी का झांसा देकर युवक ने एक युवती का शारीरिक शोषण किया। युवती की दूसरी जगह शादी हो गई, तो उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा।
विज्ञापन


पीड़िता ने मना किया तो पति को उसके बारे में सब कुछ बता दिया। पीड़ित महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

पीड़िता के मुताबिक, वह जब बारहवीं कक्षा में पढ़ती थी तो दौलताबाद निवासी मनोज उसका पीछा करता था। मनोज ने उससे दोस्ती करने का दबाव बनाया।
Trending Videos
विज्ञापन

कहा शारीरिक संबंध नहीं बनाएगी तो बता दूंगा सारी बात

- फोटो : Demo pic
जब बातचीत होने लगी तो मनोज ने उसे शादी करने का झांसा दिया। शादी करने का आश्वासन देकर मनोज ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के मुताबिक, कुछ दिन बाद परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह करवा दी।

कुछ दिन पहले मनोज का फोन आया। पीड़िता ने सभी संबंध खत्म और दोबारा फोन नहीं करने की बात मनोज से कही। आरोप है कि मनोज ने धमकी दी कि यदि वह उससे दोबारा शारीरिक संबंध नहीं बनाएगी तो उसके पति को सारी बात बता देगा और उसकी हत्या कर देगा।

महिला ने उसे सख्ती से मना कर दिया, इस पर आरोपी ने उसके पति को पुरानी बातें बता दीं। मनोज के इस कदम से पीड़िता का परिवार टूटने की कगार पर पहुंच गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें