नेशनल हाईवे-58 स्थित दुहाई बस स्टैंड के पास ऑटो के इंतजार में खड़ी बीबीए की छात्रा पर बाइक सवार युवक ने अश्लील कमेंट्स कर दिया। आरोप है कि युवक छात्रा को बाइक पर बैठाने की कोशिश करने लगा।
विरोध करने पर मनचला भागने लगा, जिसे लोगों ने दबोच लिया और पिटाई की। माफी मांगने पर लोगों ने मनचले को मुर्गा बनाया। करीब 15 मिनट बाद आरोपी को छोड़ा गया।
छात्रा थानाक्षेत्र के हीएक गांव की रहने वाली है। वह एनएच-58 किनारे स्थित एक कॉलेज में बीबीए फाइनल की छात्रा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब एक बजे छात्रा कॉलेज से निकलने के बाद दुहाई बस स्टैंड के पास पहुंची। घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी।