फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवकों की शाखा की जगह पर मिले पशु के कटे अंग, इलाके में फैला तनाव

Sat, 24 Sep 2016 04:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पार्क में मिले पशु के अंग - फोटो : अमर उजाला
देशबंधु गुप्ता रोड इलाके में शुक्रवार सुबह उस समय तनाव फैल गया जब एक पार्क में मवेशी के कटे हुए अंग मिले। इस पार्क में प्रतिदिन स्वयंसेवकों की शाखा लगती है। 
विज्ञापन

शाखा के लोगों ने दी पुलिस को जानकारी

2 of 5
पार्क में मिले पशु के अंग - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलते ही आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए वहां काफी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
पार्क में मिले पशु के अंग - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, किशनगंज क्षेत्र के डीसीएम कॉलोनी स्थित एक पार्क में प्रतिदिन स्वयंसेवकों की शाखा लगती है। शुक्रवार सुुबह करीब साढ़े पांच बजे स्वयंसेवकों ने देखा कि पार्क में पशुके कटे हुए अंग पड़े हैं। यह खबर फैलते ही काफी लोग वहां जमा हो गए। इस बात को लेकर इलाके में तनाव का माहौल हो गया।

4 of 5
पार्क में मिले पशु के अंग - फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारियों ने वहां मौजूद लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।  पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर पशु के अंग को जांच के लिए भेज दिया है। उधर, स्थानीय निवासी पवन ने बताया कि बृहस्पतिवार रात सामुदायिक भवन में शादी समारोह था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पार्क में मिले पशु के अंग - फोटो : अमर उजाला
आशंका है कि यहां आए लोगों ने पशु को काटा होगा। हालांकि पुलिस इस बाबत कुछ भी कहने से बच रही है और तफ्तीश की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके के माहौल को बिगड़ने की साजिश की गई थी। पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें