फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवीं की छात्रा को अगवा कर ‘गैंगरेप’

Thu, 12 Mar 2015 01:12 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चार नाबालिग लड़कों ने 8वीं की छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप किया। आरोपियों ने पीड़िता को चार दिन तक बंधक बनाए रखा और लगातार हैवानियत का खेल खेलते रहे।
विज्ञापन


मंगलवार की रात लड़कों ने छात्रा को छोड़ा, तो उसने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों ने चार लड़कों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। मेडिकल में छात्रा के साथ रेप की पुष्टि हो हुई है। चारों लड़के फरार हैं।

घटना सात मार्च की है। पप्पू कॉलोनी निवासी नगर निगम कर्मचारी की 13 वर्षीय बेटी दिल्ली के एक स्कूल में 8वीं कक्षा की छात्रा है। शनिवार को उसकी परीक्षा थी।
विज्ञापन


वह घर से स्कूल के लिए सुबह निकली थी, लेकिन शाम तक नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी सहेलियों और रिश्तेदारों से पूछा, लेकिन वह कहीं भी नहीं मिली।

इसके बाद परिजनों ने थाना साहिबाबाद में बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दी। मंगलवार रात बेटी खुद ही घर लौट आई और उसने परिवारवालों को आपबीती बताई।

छात्रा ने बताया कि स्कूल जाते समय चार लड़कों ने उसे वैगनआर कार में बैठा लिया था। दिनभर लड़के उसे कार में घुमाते रहे और रात में राजेंद्र नगर स्थित राम मनोहर लोहिया पार्क लेकर गए, जहां उससे गैंग रेप किया।
विज्ञापन


यहां से आरोपी उसे एक मकान में ले गए। वहां बंधक बनाकर चार दिन तक उसके साथ चारों ने कई बार रेप किया। मंगलवार रात आरोपियों ने उसे छोड़ दिया।

पीड़ित परिजनों ने चारों लड़कों के खिलाफ पुलिस से अपहरण और रेप की शिकायत दी। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराया, जिसमें रेप की पुष्टि हो गई।

जिसके पुलिस ने चारों लड़कों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस कहना है कि चारों लड़के नाबालिग हैं। एसएचओ साहिबाबाद उपेंद्र यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

4 दिन से गुमशुदा थी, पुलिस ने नहीं ली सुध
छात्रा शनिवार की सुबह से गायब थी और शिकायत के बावजूद पुलिस ने सुध नहीं ली।

अगर समय रहते छात्रा को खोज लिया जाता तो रात में पार्क में रेप नहीं होता। साथ ही राम मनोहर लोहिया पार्क के आसपास पुलिस की गश्त की पोल भी खुल गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें