आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया को इसकी जानकारी दी। इस दौरान सेक्टर-24 पुलिस बरामद वाहनों और सामान के साथ आरोपियों की फोटो खिंचाने के लिए उन्हें हवालात से बाहर लेकर आई।
फोटो के लिए बरामद असलहा और गांजा पुलिस ने आरोपियों को दे दिया। अचानक आरोपी सचिन चमोला तमंचा हाथ में लेकर एक्शन में फोटो कराने लगा। इस दौरान कुछ भी हादसा हो सकता था।
यदि तमंचे में कारतूस होता और आरोपी उसे चला देता तो कुछ भी हो सकता था। वहीं इस तरह से वह भागने की कोशिश भी कर सकते थे मगर पुलिस उन्हें डांटने-फटकारने के बजाए हंस रही थी। इससे पुलिस की लापरवाही का अंदाजा लगाया जा सकता है।