फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसुंधरा में आईटी इंजीनियर के घर चोरी

Sun, 27 Jul 2014 12:23 AM IST
अमर उजाला, वसुंधरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर तीन में शनिवार को चोरों ने आईटी कंपनी में कार्यरत इंजीनियर उमा शंकर के घर का ताला तोड़कर लाखों का माल चोरी कर लिया। इंजीनियर अपनी पत्नी के साथ दवाई लेने दिल्ली गए थे। पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सेक्टर तीन में फ्लैट नंबर 793 के प्रथम तल पर उमा शंकर रहते हैं। वह नोएडा की आईटी कंपनी में इंजीनियर पद पर तैनात है। शनिवार को दोपहर में वह अपनी पत्नी के साथ दिल्ली दवा लेने गए थे।

शाम को जब वे लौटे तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। घर में घुसे तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर में रखे लगभग 50 हजार के सोने चांदी के जेवर, आठ हजार रुपये, दो मोबाइल, लैपटॉप, कैमरा आदि कीमती सामान गायब था। उन्होंने तुरंत चोरी की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिकायत लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें