फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन थियेटर में महिला से मारपीट और छेड़छाड़

Thu, 07 Sep 2017 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बादशाहपुर के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर में घुसकर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने स्टाफ के साथ मारपीट की। आरोपियों ने महिला से छेड़छाड़ भी की। सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।
विज्ञापन


बादशाहपुर स्थित किरण मेमोरियल अस्पताल में काम करने वाली महिला ने रिपोर्ट में कहा है कि मंगलवार को विनोद नेहरा सहित 8 लोग अस्पताल में आए। यह पहले अस्पताल में काम करते थे। इनका कोई सामान यहां रखा हुआ था, जिसे लेने के लिए वे ऑपरेशन थियेटर में घुस गए। आरोप है कि इस दौरान यहां एक महिला स्टाफ मौजूद थी। उसने उन्हें सामान ले जाने से मना किया।

इस पर वह महिला का वीडियो बनाने लगे। इसका उसने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान उन्होंने महिला के साथ छेड़छाड़ भी की। जांच कर रही महिला एएसआई मुनेश ने बताया कि विनोद नेहरा सहित 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें