फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के दौरान छात्रा की मौत पर हंगामा, डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप

Sun, 26 Jun 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इलाज के दौरान मौत - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
करावल नगर इलाके के एक निजी अस्पताल में बीकॉम की छात्रा की इलाज के दौरान संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए खूब हंगामा किया।
विज्ञापन


खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।  शनिवार को जीटीबी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद अंजली का शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।अंजली (19)  परिवार के साथ मुकुंद विहार, करावल नगर में रहती थी। इसके परिवार में पिता किशन सिंह, मां सुमन व एक बहन है। 
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर को अचानक अंजली के सिर में तेज दर्द होने लगा। परिजन उसे नजदीकी त्रिवेणी अस्पताल ले गए। आरोप है कि एक डॉक्टर ने अंजली को दो इंजेक्शन लगाए। जिसके बाद उसके मुंह से झाग उठने लगा और उसका शरीर भी नीला पड़ गया। 

कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। छात्रा की मौत के बाद नाराज लोगों ने अस्पताल में खूब हंगामा किया और कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की।  मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया। बता दें कि आठ माह पूर्व अंजली के भाई की भी मौत हो गई थी। अंजली फिलहाल डीयू पत्राचार से बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें