लोकसभा चुनाव में जबरदस्त हार मिलने के बाद अब समाजवादी पार्टी के नेताओं की सुनने वाला कोई नहीं है। वाहन चेकिंग के दौरान जेवर में सपा के व्यापार संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष और सिपाही में नोकझोंक हो गई।
सपा नेता का आरोप है कि सिपाही ने उन्हें एनकाउंटर की धमकी दे डाली। उन्होंने कहा कि सिपाही रिश्वत मांग रहा था। पीड़ित की ओर से कोतवाली में घटना की तहरीर दे दी है।
सपा नेता को धमकी मिलने का मामला सामने आने से पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई है।