फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसवाले ने लूटी महिला की इज्जत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा की एक महिला ने एक पुलिसवाले पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला के आरोप पर पुलिस ने उसका मेडिकल कराकर पुलिसवाले को गिरफ्तार किया। लेकिन इसके साथ ही गिरफ्तारी को छिपाने का भी पूरा प्रयास किया।
विज्ञापन


मामला उजागर होने पर पुलिस ने बताया कि नौ साल पहले महिला व आरोपी सिपाही अमरपाल सिंह की एक वैवाहिक समारोह में मुलाकात हुई थी, जो बाद में दोस्ती में बदल गई।

इस बीच महिला के पति का देहांत हो गया और अमरपाल ने अपनी शादी की बात महिला से छुपाए रखी। महिला ने शादी का दबाव बनाया तो अमरपाल कन्नी काटने लगा था। महिला एक दुकान में काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीआरकर्मी है पुलिसवाला

मूल रूप से मवाना (मेरठ) निवासी अमर पाल सिंह थाना सेक्टर-49 क्षेत्र में पीसीआर-16 पर तैनात था। खोड़ा कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने शुक्रवार सुबह थाना सेक्टर-20 में रिपोर्ट दर्ज कराई कि अमर पाल सिंह ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

बृहस्पतिवार की रात भी उसने सेक्टर-16 के गेस्ट हाउस में महिला को बुलाया और डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने मारपीट भी की।

मेडिकल के बाद आरोप की पुष्टि होने पर अमर पाल सिंह को ‌हिरासत में ले कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना सेक्टर-49 प्रभारी वीके यादव ने बताया कि अमरपाल सिंह पीसीआर पर सहायक चालक के रूप में तैनात था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें