फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में प्रेमी युगल का शव मिलने से सनसनी, 5 किलोमीटर की दूरी पर अलग-अलग पेड़ों से बरामद

Wed, 03 Apr 2019 02:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रेमी युगल का पेड़ से लटका मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में बुधवार को एक ऐसा मामला सामने आया जिससे पूरे इलाके में सनसनी मच गई। यह घटना बुलंदशहर के औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर की घटना है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि गांव रतनपुर के जंगल से आज एक प्रेमी युगल का शव पेड़ से लटका मिला जिसकी खबर फैलने के बाद से ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पहले बुलंदशहर के जंगल में आंवले के पेड़ से एक किशोरी का शव लटका मिला। इसके कुछ ही देर बाद करीब 5 किलोमीटर दूर एक और शव मिला जो किशोरी के प्रेमी का बताया जा रहा है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार किशोरी तीन दिन पहले संदिग्ध परिस्थिति में अपने प्रेमी के साथ गायब हो गई थी। आज उसका शव मिलने के बाद पुलिस इस मामले की जांच ऑनर किलिंग के एंगल से भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें