फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील फिल्म दिखाकर बच्चे से कुकर्म, बच्ची से रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में अश्लील वीडियो दिखाकर 11 साल के बच्चे के साथ कुकर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक 11 वर्षीय बच्चा अपने परिजनों के साथ सुल्तानपुरी इलाके में रहता है। वह सातवीं कक्षा का छात्र है। छात्र रविवार शाम अपने घर के पास स्थित एक पार्क में खेल रहा था। इसी दौरान उसके पड़ोस में रहने वाला सजान (20) उसके पास आया। आरोपी, बच्चे को मोबाइल पर कुछ दिखाने की बात कहकर सुनसान जगह पर ले गया।

जहां आरोपी ने उसे पोर्न फिल्म दिखाकर उसके साथ कुकर्म किया।  घर आने के बाद बच्चे ने अपने परिजनों को सारी बात बता दी। परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और थाने में घटना की शिकायत की। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल करवाया। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन

पड़ोसी ने पांच साल की बच्ची से किया दुष्कर्म

वहीं, अमन विहार इलाके में पड़ोसी ने घर में घुसकर पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक बच्ची के माता-पिता फैक्टरी में काम करते हैं।

रविवार दोपहर बच्ची को घर में अकेली पाकर पड़ोस में रहने वाला गुड्डू (25) उसके घर में घुस गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। शाम को घर आने पर बच्ची ने अपनी मां को सारी बात बताई।

परिजन बच्ची को लेकर अमन विहार थाने पहुंचे और पड़ोसी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें