दिल्ली के कैंट इलाके में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में उसके मामा को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, 28 फरवरी को मामा बच्ची को घर ले गया था। काफी देर तक जब बच्ची वापस नहीं आई तो मां वहां पहुंची।
पढ़ें: फ्रेंडशिप ऑफर ठुकराया तो लूट ली नाबालिग की अस्मत
उसने बच्ची को रोते हुए देखा। बच्ची ने मामा की ओर इशारा करके गलत हरकत करने के बारे में बताया। परिजनों ने घटना की जानकारी कैंट थाने की पुलिस को दी।
मेडिकल जांच में पुष्टि के बाद पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज करके 26 वर्षीय आरोपी को दबोच लिया।
पढ़ें: महिला को फेसबुक पर भेजा अश्लील मैसेज
आरोपी एयरपोर्ट पर कार्गो में काम करता है और मार्च में उसकी शादी होने वाली थी।