फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या, पांच गिरफ्तार

Thu, 25 Feb 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला, मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भीकनपुर गांव में मंगलवार रात चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुस्साए लोगों ने बुधवार तड़के स्कूल बस, मेटाडोर समेत कई वाहनों पर पत्थर बरसाकर शीशे तोड़ दिए, कई बाइक सवारों से मारपीट की।
विज्ञापन


इस दौरान कई बार लोगों में भगदड़ मची। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दावा है कि 45 हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में हत्याएं की गई हैं।

अलग-अलग समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनाव है। डीएम, एसएसपी कई थानों की पुलिस के साथ डेरा डाले रहे। पुलिस के अलावा पीएसी और आरआरएफ तैनात की गई है।

शहर के स्कूल-कॉलेज के अलावा रावली रोड, कस्बा मेन बाजार, व्यापारियान, सर्राफा बाजार, ओलंपिक तिराहा, सरना चौक आदि स्थानों का बाजार बंद रहा।

डीएम ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से दिए जाने की घोषणा की है। एसओ मुरादनगर राजकुमार को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन


मृतक वसीम (25) और उसका भतीजा नईम (28) मोहल्ला व्यापारियान के थे। दोनों पशु खरीद फरोख्त का काम करते थे। वसीम के भाई जावेद ने बताया कि वसीम के भिक्कनपुर गांव के विजय पर 45 हजार रुपये पशु खरीद के थे।
विज्ञापन


मंगलवार शाम पौने पांच बजे विजय ने रुपये देने के लिए फोन करके वसीम को गांव बुलाया और दोनों को गोली मार दी।

एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जावेद ने विजय, आशु, दीपक निवासी भिक्कनपुर और मितलू, अमित सैथली के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने हल्ला मचाया था कि उनके घर डकैती डालने आए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें