औद्योगिक नगरी में मनचलों की हवस का शिकार बनीं दो युवतियों ने अलग-अलग थानों में केस दर्ज कराया है। एक युवती को उसकी सहेली ने नशीली कोल्ड ड्रिंक पिला कर भाई के हवाले कर दिया। दूसरे मामले में देर रात लघुशंका के लिए निकली युवती को गांव के ही एक लड़के ने हवस का शिकार बना डाला। पुलिस दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
सेक्टर 55 थाना क्षेत्र के एक गांव की सीमा स्थित खेत में एक परिवार का मकान है। बुधवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे परिवार की 20 वर्षीय लघुशंका करने के लिए खेत पर गई थी। आरोप है कि वहां गांव के योगेश ने युवती को दबोच लिया और हवस का शिकार बना डाला।
एसएचओ सेक्टर 55 ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है, पीड़िता को भी नारी निकेतन भेज दिया गया है। उधर छांयसा थाना क्षेत्र में रहने वाली 30 वर्षीय युवती के अनुसार 2014 में उसकी एक लड़की से अच्छी दोस्ती हो गई। उसी साल एक दिन लड़की बहाने से युवती को अपने घर ले गई यहां लड़की के भाई रवि ने युवती को कोल्ड ड्रिंक पिलाई।
कोल्ड ड्रिंक पीते ही युवती को चक्कर आने लगे, लड़की उसे और रवि को कमरे में बंद कर चली गई। आरोप है कि इसके बाद रवि ने युवती से दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो भी बनाईं। दोनों भाई-बहन अब उसे इन तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करने लगे। रवि उसे आए दिन हवस का शिकार बनाता। रवि ने दबाव देकर उससे शादी रचाई और घर में रखा।
घर पर परिवार वाले परेशान करते और रवि शारीरिक शोषण। अब इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। एसएचओ तिगांव ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है, दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।