फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथरूम में पहले नहाने को लेकर हुई दो महिलाओं की लड़ाई

Mon, 07 Aug 2017 12:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम

सार


 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव खांडसा में किराए पर रहने वाली दो महिलाओं के बीच बाथरूम में पहले नहाने को लेकर झगड़ा हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में हाथा पाई होने लगी। इस दौरान बीच बचाव करने आए महिला के पति पर दूसरी महिला ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मूल रूप से बोकारो निवासी रुचि (काल्पनिक नाम) गांव खांडसा में किराए पर रहती है। यहां एक अन्य महिला नेहा (काल्पनिक नाम) भी किराए पर रहती है। जिस मकान में वे रहते हैं वहां कुछ अन्य किराएदार भी रहते हैं जिनका बाथरूम एक ही है।

22 जुलाई को सुबह करीब साढ़े 8 बजे रूचि और नेहा में नहाने को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में मारपीट होने लगी। इस दौरान दोनों में बीच बचाव करने के लिए नेहा के पति महेंद्र भी आ गए। जिन्होंने रूचि और नेहा को पकड़कर अलग कर दिया।
विज्ञापन


रूचि ने आरोप लगाया कि इस दौरान महेंद्र ने उसके साथ छेड़छाड़ की है। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को दी है। जिस पर शुक्रवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-37 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि घटना 22 जुलाई की है। महिला ने इस मामले में अब ब्यान दर्ज कराए हैं जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें