फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानंदा एक्सप्रेस के  डिब्बों से मिले दो महिलाओं के शव मची सनसनी

Sun, 20 Aug 2017 10:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : सांकेत‌िक च‌ित्र
विज्ञापन
पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के वॉशिंग एरिया में शुक्रवार दोपहर महानंदा एक्सप्रेस के अतिरिक्त डिब्बे से दो महिलाओं के शव मिलने से सनसनी फैल गई। आनन-फानन में पुलिस और रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस को मौके से मिले कागजात के आधार पर दोनों महिलाएं बुलंदशहर (यूपी) की हो सकती हैं। समाचार लिखे जाने तक पुलिस दोनों शवों के  शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी थी।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के वॉशिंग एरिया में महानंदा एक्सप्रेस के  डिब्बे से दो महिलाओं के शव बरामद हुए।
विज्ञापन

जिस डिब्बे से शव बरामद हुआ है वह ट्रेन का नियमित हिस्सा नहीं है

- फोटो : सांकेत‌िक च‌ित्र
एक महिला की उम्र 50 साल जबकि दूसरी महिला की उम्र 30 साल के करीब है। पुलिस को उनके पास से कुछ कागजात मिले हैं, जिनके आधार पर उनकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

पुलिस हत्या और आत्महत्या सहित सभी कोणों से मामले की जांच कर रही है। रेलवे डीसीपी ने शव मिलने की पुष्टि की है। सूत्रों के अनुसार, जिस डिब्बे से शव बरामद हुआ है वह ट्रेन का नियमित हिस्सा नहीं है।

पुलिस स्टेशन और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के अलावा वहां से गुजरने वाले कूड़ा बीनने वालों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें