फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीलर की हत्या करने जा रहे दो शार्प शूटर समेत तीन को यूं धरा 

Fri, 03 Nov 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
arrest
विज्ञापन
रोहिणी जिला पुलिस ने सही समय पर तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर हत्या की एक वारदात रोक दी है। आरोपी कंझावला इलाके में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने जा रहे थे। गिरफ्तार बदमाशों में से दो शार्पशूटर हैं और टिल्लू गिरोह के सदस्य हैं।
विज्ञापन


ये हत्या की कई वारदातों को पहले भी अंजाम दे चुके हैं। इन्होंने रंगदारी के लिए एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई की और फिर उसे चलती कार केआगे फेंक दिया था। हाल ही में रोहिणी इलाके में चेन छीनने केदौरान महिला डॉक्टर को गोली मार दी थी। इनके कब्जे से दो पिस्टल, देशी कट्टा, 7.65 केआठ कारतूस, .315 बोर केदो जिंदा कारतूस व चोरी की होंडा सीआरवी कार बरामद की गई है।

रोहिणी जिला डीसीपी रिषिपाल के अनुसार जिले के एएटीएस प्रभारी प्रवीण कुमार को बदमाशों के जिले में छिपे होने केबारे में सूचना मिली थी। एएसआई सुरेन्द्र दहिया को एक नवंबर को मिली सूचना केबाद टिल्लू गिरोह के दो शार्प शूटर दीपक उर्फदीपू ताजपुर और मनीष डबास को तीसरे बदमाश आंसू के साथ जापानी पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


दीपक ने अपने साथियों के साथ मिलकर बाबा साहेब अंबेडकर नगर से संजय वर्मा का अपहरण कर हत्या कर दी थी। ये विरोध गिरोह के गैंगस्टर जितेन्द्र उर्फ गोगी के बारे में सूचना लेना चहाते थे। संजय वर्मा ने सूचना नहीं दी तो उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी और यमुना नदी के किनारे ले जाकर शव पेट्रोल से जला दिया था। दीपक ने रंगदारी वसूलने के लिए मुंडका इलाके से एक व्यक्ति का अपहरण किया और उसकी जमकर पिटाई की थी। बेरहमी से पिटाई करने के बाद पीड़ित को चलती कार केसामने फेंक दिया था। इस बाबत अलीपुर थाने में मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें