फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला खिलाड़ी का आरोप: कोच ने दुष्कर्म के बाद बनाया अश्लील वीडियो, किया ब्लैकमेल

Sat, 11 Feb 2017 11:35 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
नेशनल ताइक्वांडो की दो महिला खिलाड़ियों ने अपने कोच पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। दोनों महिला खिलाड़ी झारखंड की रहने वाली हैं। खिलाड़ियों की शिकायत पर दिल्ली महिला आयोग की पहल पर कमला मार्केट थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दिल्ली पुलिस ने मामला को स्थानीय थाने भेज दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक दोनों पीड़िताओं की उम्र 18 और 21 साल है। खिलाडियों का आरोप है कि एक साल पहले आरोपी कोच ने उन्हें बोकारो स्थित घर पर बुलाया था। वहां उसने इन्हें खाना खिलाया। खाना खाने के बाद वह बेहोश हो गई थीं। होश आने पर उन्हें दुष्कर्म किए जाने का अहसास हुआ।

उनलोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से करने की धमकी दी। लेकिन आरोपी कोच ने दोनों के अश्लील वीडियो बनाने की बात कही और धमकी दी कि अगर वह शिकायत करेंगी तो वीडियो को सार्वजनिक कर देगा। साथ ही उन्हें खेलने से मना करने की भी धमकी दी। 
विज्ञापन


झारखंड में कोच के रसूख के चलते पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। कुछ दिन पहले दोनों दिल्ली में एक इवेंट में आई और अपने परिचित से इस बारे में बात की। परिचित दोनों को लेकर दिल्ली महिला आयोग पहुंचकर उनसे शिकायत की। महिला आयोग ने मध्य जिला पुलिस उपायुक्त से इस बाबत बातचीत की। महिला आयोग की पहल कर कमला मार्केट थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें